फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man misdeeds with girl on the pretext of marriage in Budaun

बदायूं की युवती से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर ले गया था युवक, फिर की हैवानियत, हालत बिगड़ने पर हुआ फरार

Fri, 02 Aug 2024 12:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। संभल जिले के बहजोई में ले जाकर उसके दुष्कर्म किया। युवती की हालत बिगड़ने पर फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man misdeeds with girl on the pretext of marriage in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को संभल जिले के बहजोई ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसे चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाई ढूंढते हुए उसे चंदौसी पहुंचा। पीड़ित को चंदौसी कोतवाली ले गया लेकिन वहां की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसका भाई युवती को लेकर इस्लामनगर थाने आया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी नरेंद्र चौधरी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह लोन देने के बाद उसकी किस्तें लेने आता था, जिससे उसकी आरोपी से बातचीत होने लगी थी। वह उसको शादी करने के उद्देश्य से बहजोई ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे अनुमान नहीं था कि आरोपी उसके साथ ऐसी हरकत करेगा। दुष्कर्म करने के बाद वह उसे चंदौसी में छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन

रक्तस्राव होने से युवती की बिगड़ी हालत 
युवती का भाई उसे ढूंढते हुए चंदौसी पहुंच गया लेकिन तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। उसके रक्तस्राव हो रहा था। इससे भाई ने उसे चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर वह उसको चंदौसी कोतवाली ले गए, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसके बाद पीड़िता का भाई उसे लेकर इस्लामनगर थाने आया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बृहस्पतिवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed