Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man injured by bullet in Budaun

Budaun News: फसल की रखवाली खेत पर गया युवक गोली लगने से घायल, गांव के तीन लोगों पर लगाया आरोप

Fri, 19 Jan 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

गांव मुंशी नगला निवासी युवक बृहस्पतिवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। वहीं वह गोली लगने से घायल हो गया। उसने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Young man injured by bullet in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुंशी नगला में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय युवक बाहर मियां को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। उसने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


ग्राम मुंशी नगला निवासी बाहर मियां बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर फसल रखवाली करने गया था। रात करीब 12:00 बजे उसको संदिग्ध परिस्थिति में जांघ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी। 
विज्ञापन


परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक ने अपने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई होगी। युवक की ओर से तहरीर भी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed