{"_id":"6550ab2b02672f74fb018195","slug":"young-man-found-dead-hanging-from-tree-outside-the-village-in-budaun-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 12 Nov 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, मौके पर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गांव हसनपुर के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव हसनपुर निवासी 20 वर्षीय रामनरेश के तौर पर हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव हसनपुर के ग्रामीण खेतों की ओर गए, तभी उन्होंने युवक का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर अन्य ग्रामीण और परिवार वाले पहुंच गए। बाद में मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन