{"_id":"6a25b1f75b49140e2d097cb3","slug":"young-man-falls-victim-to-a-gang-of-poisoners-on-a-roadways-bus-badaun-news-c-123-1-sbly1035-165658-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस में युवक बना जहरखुरानियों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस में युवक बना जहरखुरानियों का शिकार
विज्ञापन
अनार सिंह।
उझानी। दिल्ली से घर लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानियों शिकार बन गया। उसके बैग से नकदी और जेब से मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया।
रोडवेज बस में जहरखुरानियों का शिकार बने अनार सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में फेरी लगाकर अचार बेचते हैं। घर लौटने के लिए वह शनिवार रात करीब नौ बजे दिल्ली के आंनद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुए थे। चालक उन्हें संजरपुर मोड़ स्थित बाइपास पर बेहोशी की हालत में ही उतार गया।
मामूली रूप से होश में आने के बाद किसी तरह रविवार तड़के करीब छह बजे घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। अनार सिंह ने लोगों को बताया कि बराबर सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें पीने के लिए चाय दी थी। इसके बाद कब उनके बैग से रुपये और जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया गया, इसका पता नहीं लग पाया। उनका प्राथमिक उपचार भी कराया गया। संवाद