फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man dies in collision with unknown vehicle, friend injured

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

Sun, 27 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in collision with unknown vehicle, friend injured
सुदेश का फाइल फोटो।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ेली और समरेर के बीच शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


बझेड़ा गांव निवासी सुदेश (22) पुत्र जोगेंद्र और आकाश (20) पुत्र राम खिलाड़ी शुक्रवार रात समरेर गांव किसी काम से गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव पड़ेली और समरेर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश की मौत हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर से सुदेश का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। देर रात तक दोनों युवक घटनास्थल पर ही पड़ रहे। करीब दो बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed