{"_id":"640dc735617d5cb1580477b4","slug":"young-man-dies-and-four-injured-after-e-rickshaw-fell-into-a-dry-river-in-budaun-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहिया निकलने से ई-रिक्शा सूखी नदी में गिरा, बेटे की मौत, बीमार मां समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहिया निकलने से ई-रिक्शा सूखी नदी में गिरा, बेटे की मौत, बीमार मां समेत चार घायल
Sun, 12 Mar 2023 06:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:06 PM IST
सार
कासगंज जिले का रहने वाला युवक अपनी बीमार मां को लेकर अस्पताल जा रहा था। ई-रिक्शा पर पिता, बहन और भाभी भी सवार थीं। बीमार मां समेत ये लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कीर्ति नंदन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में ई-रिक्शा से बीमार मां को लेकर अस्पताल जा रहे कासगंज के युवक की हादसे में जान चली गई। ई-रिक्शा का पिछला पहिया निकल जाने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। ई-रिक्शा सवारियों समेत पुलिया से सूखी नदी में नीचे जा गिरा। हादसे में सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बीमार मां, पिता, बहन और भाभी घायल हुई हैं। हादसा कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के पास नदी की पुलिया पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
सोरों कोतवाली के गांव मानपुर नगरिया निवासी नत्थो पिछले कई दिनों से बीमार है। नत्थो को उझानी के एक निजी क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड कराकर डॉक्टर को दिखाना था। इसलिए परिवार के लोगों ने नगरिया से ही ई-रिक्शा बुक कर लिया। ई-रिक्शा में नत्थो, उनके पति भगवती प्रसाद, बेटा कीर्ति नंदन, बेटी त्रिमेश और परिजन आशा देवी सवार थीं। अचानक ही पिछला पहिया निकल जाने से ई-रिक्शा पलटकर पुलिया के नीचे 14 फीट नीचे सूखी नदी में गिरा पड़ा।
विज्ञापन