{"_id":"663e73d3d3f5f6b3350296d4","slug":"young-man-dies-after-falling-from-mobile-tower-while-intoxicated-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118493-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशे में मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशे में मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
इसी मोबाइल टावर से गिरकर हुई युवक की मौत। संवाद
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात दीपक कुमार (28) की घर के नजदीक में लगे मोबाइल टावर से गिरकर मौत हो गई। टावर से गिरते समय दीवार से टकराकर उसका एक हाथ भी कट गया। वह रात 12 बजे शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। शुक्रवार दोपहर थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
ग्राम रिसौली के मोहल्ला भरा पट्टी निवासी दीपक कुमार पुत्र सुदेश कुमार सिंह एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बिजली मिस्त्री था। उसके पिता ने बताया कि दीपक की पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। तब से दीपक कुछ ज्यादा ही शराब पीने लगा था। बृहस्पतिवार रात भी वह शराब पीकर घर आया था। उस दौरान करीब 12 बज रहे थे।
परिवार वालों ने उसे थाली में खाना परोसकर दिया। उसने खाना घर पर बैठकर नहीं खाया। वह थाली उठाकर घर से बाहर चला गया।। करीब 100 मीटर दूर थाली लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसी दौरान वह करीब 60 मीटर ऊंचे टावर से गिर गया। जब वह टावर से नीचे गिर रहा था तभी नजदीक में बनी दीवार से टकरा गया, जिससे उसका बायां हाथ कटकर दीवार के दूसरी ओर जा गिरा।
विज्ञापन
युवक की नीचे गिरने से तुरंत ही मौत हो गई। बाद में लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई, जिससे इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए शुक्रवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उन्होंने बताया कि युवक शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था। टावर से गिरकर उसकी मौत हो गई।