फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died in road accident in Budaun

Budaun News: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 07 Feb 2026 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 06:33 PM IST
सार

कासगंज जिले में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत हो गई। वह बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
young man died in road accident in Budaun
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बुधआई निवासी अशोक (22 वर्ष) को शुक्रवार रात करीब दस बजे कासगंज के गांव सुल्तानपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अशोक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अशोक अपनी बहन अंजली की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए कासगंज के सिद्धपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जा रहा था। गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में उसे भर्ती कराया और रिश्तेदार समेत परिवार के लोगों को सूचना दी। बताया कि रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। कासगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराने के बार परिवार को सौंप दिया। शनिवार देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


14 फरवरी को होनी है बहन की शादी 
मृतक के भाई मोरपाल ने बताया कि बहन अंजली की शादी 14 फरवरी को जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव टिकटपुर निवासी संतोष के साथ होनी है। शादी से पहले हुए हादसे से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अशोक की मौत की खबर से भाई मोरपाल, बहन श्वेता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। डेढ़ वर्ष पूर्व अशोक के बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed