फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died after being hit by a train while taking a selfie in Badaun

हादसा या साजिश: तांत्रिक के बहकावे में करता था तंत्र,सेल्फी के चक्कर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 27 Nov 2022 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संवाद बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, संवाद बदायूं Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Nov 2022 07:41 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि अतुल लंबे समय से बीमार चल रहा था। कई बार वह ऑफिस भी नहीं जाता था। उसको गले में समस्या थी। इस कारण ठीक से खा-पी भी नहीं पाता था। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में अतुल का इलाज चल रहा था। वहां उसको ऑपरेशन के लिए बताया गया था। 

विज्ञापन
young man died after being hit by a train while taking a selfie in Badaun
सेल्फी के चक्कर में ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में ट्रेन की चपेट में आने से मलेरिया विभाग के फील्ड वर्कर अतुल कुमार की रविवार  को मौत हो गई। अतुल अपने परिचित के साथ बाइक से कछला गंगा घाट गया था। जाते समय रेलवे फाटक पर अतुल ने बाइक खड़ी कर दी और सेल्फी लेने लगा इसी दौरान वह  ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शिवपुरम निवासी अतुल कुमार (32) पुत्र देवजीत मलेरिया विभाग में फील्ड वर्कर था। रविवार को वह शहर के मोहल्ला सम्राट अशोकनगर निवासी अपने परिचित सौरभ के साथ गंगा स्नान के लिए बाइक से कछला गंगा घाट के लिए निकला था। बाइक सौरभ चला रहा था। सुबह करीब 11 बजे यह लोग बाइक से छतुइया रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। यहां रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण इन लोगों ने बाइक साइड से खड़ी कर दी। सौरभ पास ही चाय की दुकान पर बैठ गया।

विज्ञापन

 


इसी दौरान यहां से ट्रेन गुजरी और अतुल ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद बुरी तरह से घायल हो गया और दूर जाकर गिरा। सौरभ का कहना है कि अतुल ट्रेन आने के दौरान मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। दूसरी ओर परिवार वाले और मलेरिया विभाग के सूत्र इससे इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया कि अतुल लंबे समय से बीमार चल रहा था। कई बार वह ऑफिस भी नहीं जाता था। उसको गले में समस्या थी। इस कारण ठीक से खा-पी भी नहीं पाता था। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में अतुल का इलाज चल रहा था। वहां उसको ऑपरेशन के लिए बताया गया था। कुछ समय से अतुल तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया था। कई बार वह तांत्रिक के साथ जाता था। रविवार को भी अतुल तांत्रिक से मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed