फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man commits suicide by hanging himself from a trap

Budaun News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Mon, 05 Feb 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 05 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself from a trap
अजय का फाइल फोटो।
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विशनपुरी में शनिवार की रात 25 वर्षीय अजय ने अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। कुछ लोग पारिवारिक विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम विशनपुरी निवासी अजय मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक अजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बेटियां हैं। शनिवार रात पत्नी ऊषा खाना बना रही थी तो अजय ने शराब पी रखी थी। उन्होंने कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद पत्नी कमरे में कई तो उसने अजय का शव फंदे से लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। कुछ लोगों का कहना है कि घर में आपसी विवाद चल रहा था तो कोई शराब पीने का कारण बता रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कुछ सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed