{"_id":"6a7c2c46ad7678d8c50caa3f","slug":"young-man-body-found-hanging-from-a-tree-in-a-field-murder-suspected-in-budaun-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
सार
बदायूं जनपद के उघैती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में अंगोछे का फंदा बंधा हुआ था। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं जनपद के उघैती क्षेत्र में नरेनी से बिसौली जाने मार्ग के किनारे खेत में बुधवार सुबह नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोप लगाए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 10 बजे सराय बघौली निवासी रामेश्वर के खेत में पेड़ पर युवक का अंगोछे से बनाए फंदे से शव लटका मिला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ थाने के इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। पेड़ के चारों ओर फोरेंसिक टीम ने घेरा बनाया, उसके बाद जांच शुरू की। उघैती थाना पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
युवक की पहचान विक्रम (30 वर्ष) पुत्र रोशन सिंह निवासी ग्राम रानेट गोविंदपुर थाना बिसौली के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बदायूं भेज दिया है। बिसौली का युवक उघैती क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन