फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man beaten to death by his friends in budaun

Budaun News: युवक को पीट पीटकर मार डाला, आधी रात दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 30 Apr 2023 07:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 07:25 AM IST
सार

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर दोस्तों ने पीट पीटकर उसे मार डाला। 

विज्ञापन
young man beaten to death by his friends in budaun
मृतक के परिजन से जानकारी करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि युवक के दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी गिरवर सिंह के पुत्र मनोज यादव का अपने साथी वीर सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्ष मक्का के खेत के पास पहुंचे। वहां विवाद ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर पड़ा मिला शव 

आरोप है कि वीर सिंह और उसके दो अन्य साथियों ने मनोज यादव पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मनोज के परिजन जब खेत पर गए, वहां उसका शव पड़ा मिला। 

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। एसएसपी ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed