फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man beat wife in laws, set fire to room

युवक ने ससुराल में पत्नी को पीटा, कमरे में लगाई आग

Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young man beat wife in laws, set fire to room
उझानी। ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी और कमरे में आग लगाकर भाग गया। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। पीड़ित के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौतमपुरी में बड़ी माता मंदिर के पुजारी संतोष कुमार सैनी मंदिर के ऊपरी मंजिल पर रहता है। नवरात्र में बरेली निवासी उसकी विवाहिता बहन भी यहां आई हुई है। बीते सोमवार की रात बरेली के किला छावनी फूलबाग निवासी उसका बहनोई आशीष सैनी भी यहां आ गया था। संतोष का कहना है कि रात में ही किसी बात पर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बहन को पिटते देख संतोष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आशीष ने उसके साथ भी मारपीट करके कमरे में रखे बक्सों से सोने चांदी के जेवर निकाल लिए और बाकी सामान में आग लगाकर वहां से भाग गया। पुजारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed