आसफपुर। मन में हौसला है तो मंजिल दूर नहीं होती। क्षेत्र के अति पिछड़े गांव नहडोली निवासी रवेंद्र सिंह के बेटे योगेश कुमार यादव का असिस्टेंट कमांडेंट में चयन हुआ है। मंगलवार को यूपीएससी का परिणाम जारी हुआ था तो योगेश को जानकारी हुई। यूपीएससी की ओर से आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में उन्हें 56वीं रैंक मिली है।
उनके पिता रवेंद्र कुमार सिंह रेलवे पुलिस में हैं। मां एक सामान्य ग्रहणी हैं। योगेश के चयन से परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर है। रिश्तेदार भी बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। योगेश अभी इसे सफलता को मंजिल नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि वह आईएसए बनना चाहते हैं। उसके लिए वह प्रयास जारी रखेंगे, फिलहाल असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2024 में अच्छी रैंक हासिल करके उन्होंने गांव, क्षेत्र व जिला का नाम रोशन किया है। योगेश कुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय झांसी में और उच्च शिक्षा दिल्ली के करोड़ीमल काॅलेज से हुई। इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। संवाद