फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yagya Mahotsava begins in Gudhani with a grand journey

भव्य यात्रा के साथ गुधनी में यज्ञ महोत्सव शुरू हुआ

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Yagya Mahotsava begins in Gudhani with a grand journey
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
151 महिलाओं ने पीताम्बर वस्त्र पहनकर निकाली यात्रा      
विज्ञापन

भाजपा विधायक आरके शर्मा ने किया यात्रा का शुभांरभ      

तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में यज्ञ महोत्सव का बृहस्पतिवार को 201 वृक्षों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा से शुभांरभ किया गया। इसमें वृक्षों के साथ पीताम्बर वस्त्रों में महिलाएं पर्यावरण की रक्षा का संदेश देती हुई शामिल हुईं। आर्यवीर दल एवं आर्य संस्कारशाला के बेटे-बेटियां अपने करतब दिखाती हुई चल रहीं थीं और कई बेटियां यज्ञ करते हुए चल रहीं थी। संतगण पीछे जय घोष कर रहे थे।

अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में शुरू हुए पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव की शोभायात्रा से पूर्व मुख्य अतिथि रहे भाजपा विधायक आरके शर्मा ने पौधरोपण करके शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। इसके अलावा वृक्ष हमारे सच्चे मित्र है। पंडित उदयराज आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से समाज को संदेश दिए। आचार्य रूप ने कहा कि यह महोत्सव पर्यावरण, कुरीति निवारण, राष्ट्र भक्ति, गृहस्थ उन्नति, कौमी एकता एवं मानवता को समर्पित है। शोभायात्रा को सफल बनाने में अजीत सक्सेना, वीपी सिंह, चंद्रकुमार शर्मा, अनुज बाबू वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, उमेश प्रकाश सक्सेना, विश्वपाल सिंह, स्वामी वेदानंद, रामसेवक, संजय सिंह, अगरपाल सिंह, वद्रीप्रसाद आर्य, किशनलाल, मोहित, सत्यम आर्य, प्रज्ञा आर्य, संतोष कुमारी, विशाल श्रीवास्तव, प्रश्रय आर्य, अनिल उपाध्याय, गोपाल, ज्योति, मनोज कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed