{"_id":"1941b45150911b789815b541f4671b6f","slug":"yagy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज से पधारे कथाव्यास सुनील शर्मा ने कहा कि युग व्यास पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने यह 19 वां पुराण रचा। यह सभी समस्याओं का समाधान है। संसार तीन समस्याओं में उलझा है। व्यक्तिगत,पारिवारिक सामाजिक और राष्ट्रीय। इनका समाधान प्रज्ञा पुराण में है। कथाव्यास ने कहा कि सभी समस्याओं की जड़ वैचारिक प्रदूषण है। असुर दुर्बुद्धि और दुश्चिन्तन ने इंसान को पथभ्रष्ट कर दिया है। कहा कि जैसे अंधकार को प्रकाश से ही दूर किया जाता है वैसे ही दुुर्बुद्धि दुश्चिंतन रूपी असुरों का अंत सद्बुद्धि, सद्चिंतन अपनाकर ही दूर किया जा सकता है।
सद्बुुद्धि प्रदान करने वाला महामंत्र ही गायत्री महामंत्र है।
कथाव्यास शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र से सात्विकता आती है। विचारों से ही कर्म बनता है। विचार ठीक होंगेे तो कर्म सुधरते चले जाएंगे। शाम की पाली में प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं की संख्या भी ज्यादा रही।
शांतिकुंज की टोली में बसंती लाल सोलंकी,अमर ज्योति, प्रहलाद सिंह, रमेश तिवारी रहे । इस मौके पर सुखपाल शर्मा, प्रमोद पाठक, सुरेंद्र नाथ शर्मा, एमएल गंगवार, रामबाबू वर्मा, रामौतार वर्मा,नत्थूलाल शर्मा, बी. ज्ञानेंद्र, जगदीश सारस्वत, शिशिर पटेल, नीलम पटेल आदि गायत्री परिजनों का सहयोग रहा। संचालन अनिल प्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
अतिथियों ने किया देव शक्तियों का पूजन
बदायूं। गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में डॉ. वीरपाल सिंहसोलंकी, पूर्व विधायक महेश गुप्ता,दिनेश चंद्र गुप्ता, विजय मिश्रा,वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, किताब सिंह यादव,रामौतार शर्मा,सेवानिवृत्त जज भगवान सिंह, राधारमण शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुषमा शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, अरुण मिश्रा, शशि प्रजापति, शोभना भारद्वाज, कालीचरन पटेल आदि ने किया।
प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
बदायूं। गायत्री परिवार के पावन प्रज्ञा पुराण कथा परिसर में तमाम तरह के स्टाल भी लगाए गए हैं। सेवानिवृत्त जज भगवान सिंह ने साहित्य स्टाल का उद्घाटन किया। इसके अलावा वन औषधि, हवन कुंड आदि के स्टालों पर परिजन जीवन गृहउपयोगी वस्तुएं खरीद रहे हैं।
स्काउटों ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के स्काउट मास्टर उदय सिंह यादव की देखरेख में 25 स्काउटों की टोली ने पूरे परिसर में सुरक्षा का जिम्मा संभाला है। यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए स्काउट पूरी तरह सजग रहे।