{"_id":"5e03a8008ebc3e696a2e997e","slug":"xpmatalji-badaun-news-bly3894868157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस के रूप में मनाया वाजपेई का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस के रूप में मनाया वाजपेई का जन्मदिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिलेभर में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी। वहीं पं. मदन मोहन मालवीय को भी याद किया गया।
जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अशोक भारती के नेतृत्व में शहर में जगह-जगह अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाकर गोष्ठी को संबोधित किया गया। इस दौरान रामवीर सिंह, अनिल रस्तोगी, मनोज गुप्ता, आशीष शाक्य, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इससे पूर्व प्रात: काल में मालवीय आवास गृह पर महामना मालवीय की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया। कौशलेंद्र पांडेय, रामबहादुर पांडेय, प्रेमस्वरूप पाठक, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे। जेएस कालेज, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गांव दबिहारी में भी जयंती मनाकर दोनों को याद किया गया।
सहसवान। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मे मनाया। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर कार्यकर्ताओं से चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
बिल्सी। अटल चौक पर भाजपा के कोषाध्यक्ष विवेक राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गगन राठी, पीयूष शाक्य, शेखर सक्सेना, दीपक गुप्ता, राहुल माहेश्वरी मौजूद रहे। गुधनी के बूथ संख्या तीन पर रोहित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जंयती मनाई।
म्याऊं। कस्बे समेत सभी बूथ स्तर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। यहां चेयरमैन आंवला संजीव सक्सेना, जितेंद्र कश्यप, एमपी सिंह, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
बगरैन। मंडल अध्यक्ष लालू सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। साथ ही सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया गया। रितेश चौहान, आदित्य भदौरिया, नीलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
उसावां। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा के कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र के सभी बूथों पर मनाया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, भावेश प्रताप सिंह, वीरप्रताप सिंह, आशीष कुमार मौजूद रहे ।
रुदायन। नगर पंचायत रूदायन में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके अरविंद चौधरी, डॉ. गंगाराम शास्त्री, संजीव पहलवान, सुनील गुप्ता, अरविंद शर्मा उपस्थित रहे।
बिसौेली। नगर व क्षेत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मेें धूमधाम से मनाया गया। विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, शिवकुमार पाराशरी, चन्द्रपाल पाठक आदि मौजूद रहे।
ओरछी। औरछी में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। बिसौली नगराध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, लक्ष्मी देवी, नूतन देवी आदि रहीं।
इस्लामनगर। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान सुभाष गौड़, मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, रामवीर शर्मा मौजूद रहे।