फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   X-mas day

शहर में गूंजा हैप्पी मैरी क्रिसमस......

Thu, 25 Dec 2014 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 25 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
X-mas day
 शहर में बृहस्पतिवार को क्रिसमस-डे की धूम रही। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु जीजस का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हुए बधाइयां दीं। युवतियों ने एक दूसरे को गले मिलकर खुशियों का इजहार किया। वहीं नवयुवतियों ने सखी सहेलियों को केक खिलाकर व चुंबन देकर खुशियां बांटी। चर्च में लगे मेले जैसे माहौल में हर कोई सराबोर नजर आया। कैरल सांग गाए गए। कलिसियों ने प्रभु का स्मरण किया। चर्च के अंदर पादरियों ने विशेष प्रार्थनाएं कराकर बाइबिल का संदेश दिया। कहा, प्रभु की शरण में आने वाला उद्धार हर हाल में संभव है। पूरे दिन जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर ही चर्च को लाइटिंग, झालरों से रोशन कर दिया गया था। रात के जैसे ही 12 बजे, वैसे ही जश्न का माहौल शुरू हो गया। समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थनाएं कीं। वहीं मिड नाइट सर्विस के दौरान पादरियों ने बाइबिल का संदेश देते हुए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा, प्रभु ने ही पाप और पुण्य की पहचान कराई। उन्होंने ही बताया कि परमशक्ति होती है। वहीं बृहस्पतिवार को चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। सुबह दस बजे जिले के तमाम चर्चों में पादरियों ने विशेष प्रार्थनाएं कराईं। शहर के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, कैथोलिक चर्च, क्राइस्ट चर्च, एमरी चर्च में रौनक नजर आई। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पादरी सचिन रॉबिंसन ने संचालन करते हुए प्रभु की आराधना कराई। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के गीतों को गाकर चर्च के सदस्यों ने परमेश्वर की महिमा बताई। स्पर्श मसीह, इशिता चार्ल्स, काशिका, वैलिंगटन ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। समाज के लोगों ने परिवार के लिए दुआएं मांगी। एमवाईएफ के बच्चों ने चर्च के कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। पादरी राजीव मैसी ने बाइबिल का संदेश दिया। प्रभु यीशु के जन्म का उद्ेदश्य पर प्रकाश डाला। वहीं कैथोलिक चर्च में फादर बेनी ने प्रार्थनाएं कराईं। इसके अलावा क्राइस्ट चर्च लोटनपुरा में भी खासा रौनक देखने को मिली। लोगों ने हर्ष जताते हुए एक दूसरे को केक खिलाया। इस मौके पर एमवाईएफ के आशीष, अंकित, अक्षय, भानु, अभय, आशीष दास, सुशांत सिंह, साहिल, मनोज मैसी व पास्ट्रेट कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंटा पहुंचे तो खुशी से झूम उठे बच्चे
बदायूं। चर्च पर लगे मेले में सांता का जादू का भी खूब चला। सेंटा क्लॉज जैसे ही गिफ्टों से भरी पोटली लेकर बच्चों के बीच पहुंचे तो वह खुशी से झूम उठे। चिपट कर गिफ्ट की डिमांड रखी। इसके बाद सेंटा ने बच्चों को टॉफिया, गिफ्ट, बॉल, पेन आदि बांटे। बच्चों की खुशी ने मेले की रौनक को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बने पकवान, केक रहा पहली पसंद
बदायूं। क्रिसमस-डे पर बृहस्पतिवार को समाज के लोगों ने जहां एक दूसरे को चुंबर, गले मिलकर बधाइयां दीं। वहीं केक खिलाकर खुशी का इजहार भी किया। इतना ही नहीं घरों में बनाए गए लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। पूरे परिवार के सदस्यों ने मिलकर साथ खाना खाया, तो यारों, दोस्तों को भी दावत पर बुलाकर खुशियों को दोगुना किया गया।

प्रार्थनाओं में जुटे यीशु अनुयायी
चर्च में हुई विशेष प्रार्थनाओं में यीशु अनुयायियों ने जुटकर प्रभु को याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने के साथ परिवार की खुशहाली की दुआएं कीं। वहीं बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। उन्होंने भी प्रभु जीजस को याद करने के बाद मेले में जाकर मस्ती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed