{"_id":"ef9202c056a25ff2748791824d20c9b9","slug":"wrestlers-played-very-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबलों में छात्र पहलवानों ने दिखाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबलों में छात्र पहलवानों ने दिखाए दांव
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 14 Sep 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के मैदान पर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि जगदीश सरण शास्त्री और मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य अतरसिंह यादव ने दो पहलवानों के हाथ मिलवा कर कराई। पहला मुकाबला ही जोरदार रहा। रामकिशन इंटर कॉलेज बिसौली के छात्र ने यादराम को हराया। अभय कुमार सिंह ने दानवीर तोमेजबान कॉलेज के मोहम्मद शरीफ ने पवित्र कुमार उपाध्याय को पटकनी दी। ह्रदेश ने सर्वराज सिंह, प्रमोद ने ह्रदेश कुमार, हरविलास कॉलेज के सतीशचंद्र ने चंद्रभान सिंह को हराया। विद्या मंदिर कॉलेज के अमरसिंह ने राहुल कुमार को दांवपेच भरे मुकाबले में हरा दिया।
इसके अलावा मदनलाल कॉलेज बिसौली के नेमसिंह ने शिवराम, हरविलास कॉलेज के शाहरुख ने अतुल गिरि, रामरतन ने बिसौली के नदीम को हराया। अरविंद और ताहिर के बीच मुकाबला भी जोरदार रहा लेकिन दोनों के बीच कुश्ती का नतीजा नहीं निकल पाया।विमलेश, अभय प्रताप, विपिन, हरीशंकर और वीपी सिंह ने भी जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में एसपी सिंह, सुधीर यादव, सीपी श्रीवास्तव और रामनरेश यादव रहे। व्यवस्थाओं में सुनील कुमार शर्मा, राजीव कुमार, शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र बाबू गुप्ता, ईश्वरी प्रसाद, अखिलेश सक्सेना, संतोष कुमार यादव और आर्येंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।