फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wrestlers in wrestling The gambit-show

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Thu, 10 Dec 2015 10:47 PM IST
दहगवां (बदायूं)
दहगवां (बदायूं) Updated Thu, 10 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers in wrestling The gambit-show

विज्ञापन
माधव किसान मेला में आयोजित दंगल की शुरूआत हो गई है। पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। प्रारंभिक कुश्ती दातागंज के जगदीश पहलवान और कटरा के परमवीर पहलवान के बीच हुई। जिसमें जगदीश ने परमवीर को पटखनी दी। सैमरा के रामगोपाल ने अलीगढ़ के बंटी अलीगढ़, अतरौली के सलमान ने गौतम डूंगरा जाट, गोलू डूंगरा जाट ने अनुज डूंगरा जाट, राजेंद्र नगरिया ने मुनीष जरीफनगर, मोनू डूंगरा जाट ने आकाश स्याना को, किशनपाल न्यौरा ब्यौरा ने अजमेरी मालपुर को, जितेंद्र ऊमरा ने नगरिया के गजेंद्र को पटखनी दी। सलमान अतरौली व संदीप जंगीराबाद की कुश्ती बराबर छूटी। पहलवानों के दाव पेच देखकर उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। पहलवानों के दाव पेच और तेज निगाह की लोगों ने शाबाशी दी। पहलवानों ने अपनी कुश्ती से लोगों का दिल जीत लिया। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेला में दूर-दूर से लोग दंगल देखने पहुंचे। दंगल शुक्रवार और शनिवार तक ही होगा। आयोजन स्थल पुलिस फोर्स की व्यवस्था भी रही। इस मौके पर सुभाषचंद्र गुप्ता, नरेशचंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, हुकुम सिंह, होमसिंह, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, शिवकुमार यादव, गौरव कुमार, जंटर शर्मा, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed