फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wow Ri police ! Plunder case Of the Arms Act case

वाह री पुलिस! मामला लूट का, मुकदमा आर्म्स एक्ट में

Tue, 24 Mar 2015 07:06 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 24 Mar 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने अब क्राइम कंट्रोल का नया फंडा अपना लिया है। लूट-डकैती के मामलों को आर्म्स एक्ट में दर्ज करके क्राइम कंट्रोल किया जा रहा है। ताजा मामला थाना फैजगंज बेहटा का है। सरेराह लूटपाट करने वाले जिस बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इतना ही नहीं पकड़े गए बदमाश के दो साथियों को तलाशना भी पुलिस ने जायज नहीं समझा।

विज्ञापन

बता दें कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर चौकी इलाके में रविवार दोपहर तीन बदमाश सरेराह राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। बदमाशों ने इस्लामनगर के मोहल्ला मठिया के दयाशंकर से नगदी और सामन लूटने के बाद नरौरा के सुरेंद्र को अपना शिकार बनाया था। खेतों में काम का रहे किसानों ने शोर-शराबा होने पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मौका पाकर दो बदमाश फरार हो गए। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी सुरेंद्र यादव को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहले तो उसे पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके पास से 315 बोर की एक पौनिया और कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सरेआम लूटपाट करने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके इतिश्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...बस डरा रहा था
इस संबंध में एसओ फैजगंज बेहटा नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुरेंद्र यादव तमंचा दिखाकर लोगों को डरा रहा था। राहगीरों से लूटपाट करने की बात गलत है।

कद्दावर नेता का करीबी है
बदायूं। सरेराह लूटपाट करने वाला सुरेंद्र यादव एक कद्दावर नेता का करीबी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के जिस गांव का सुरेंद्र यादव रहने वाला है, उसी गांव का रहने वाला एक नेता भी है। सुरेंद्र को उसी का गुर्गा माना जाता है। इसी के चलते पुलिस ने धाराओं में खेल करके इसे बचा दिया।


मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर थाना स्तर पर धाराओं में खेल किया गया है, तो जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खेल करने वाले थानेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed