फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Workshop for 4.30 Cr gained ground in

वर्कशॉप के लिए 4.30 करोड़ में मिली जमीन

Wed, 24 Jun 2015 10:29 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 24 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप निर्माण को एक वर्ष से चल रही मशक्कत को मुकाम मिल गया है। दातागंज रोड पर सहकारिता क्षेत्र की 10280 वर्ग मीटर जमीन मिल गई है। बुधवार को इसका बैनामा भी रोडवेज के नाम हो गया है।
विज्ञापन

उप्र परिवहन निगम एक वर्ष से अधिक समय से वर्कशॉप को बस अड्डे से अलग ले जाने के प्रयास में था। इसके लिए जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर जगह देखी जा रही थी। यह सपना अब पूरा हो सका है। पिछले दिनों सभी औपचाकिर वार्ता पूरी हो जाने के बार सहकारिता क्षेत्र का खंडहर पड़ा कोल्ड स्टोरेज रोडवेज ने ले लिया है। बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय में इसका बैनामा भी हो गया है। जिला कोआपरेटिव के सचिव सतीश कुमार ने निगम के आरएम संजीव कुमार शर्मा के नाम 4.30 करोड़ रुपये में किया है।
विज्ञापन

आठ हजार वर्ग मीटर जगह घेरे हैं वर्कशॉप
मौजूदा वर्कशॉप रोडवेज बस अड्डा परिसर में ही है और 8000 वर्ग मीटर जगह घेरे हुए है। नई जमीन पर वर्क शॉप बन जाने से यहां बस अड्डे को काफी जगह मिल जाएगी और बसें जो सड़क पर खड़ी होती हैं। बस अड्डे पर ही खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी की निर्मित होगा वर्कशॉप
बदायूं डिपो के एआरएम जेपी सिंह ने कहा है कि स्थान की समस्या थी। वर्कशॉप को अब वह मिल गया है। जलदी ही निर्माण का स्टीमेट बनवाया जाएगा और शासन ने धन की मांग की जाएगी। यह काम प्राथमिकता के साथ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed