फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Worker dies due to electrocution while opening linter, one scorched

Budaun News: लिंटर खोलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, एक झुलसा

Fri, 30 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution while opening linter, one scorched
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक आरिफ के परिजन। संवाद
परिवार वालों का आरोप- मजदूरी मांगने पर लगाया करंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव उलैया में बुधवार को छत का लिंटर खोलते समय करंट लगने से 26 वर्षीय मजदूर आरिफ की जान चली गई जबकि मकान मालिक का बेटा भारत गंभीर रूप से झुलस गया। आरिफ के परिवार वालों ने मकान मालिक पर मजदूरी मांगने पर करंट लगाने का आरोप लगाया है।
गांव उलैया निवासी बिजेंद्र पाल सिंह के मकान का बुधवार दोपहर करीब एक बजे लिंटर खोलने का काम चल रहा था। यहां आरिफ हुसैन पुत्र अनवर मजदूरी पर काम करने आया था। मकान मालिक के मुताबिक लिंटर खोलने के दौरान अचानक आरिफ से पास ही लगा बिजली का तार छू गया, जिससे उसको करंट लग गया।
विज्ञापन

यह देखकर मकान मालिक का 40 वर्षीय बेटा भारत सिंह दौड़ा। उसने आरिफ को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे भारत भी गंभीर रूप से झुलस गया। मकान मालिक दोनों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब करीब 11 बजे आरिफ ने दम तोड़ दिया। भारत का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आरिफ बेलदारी का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को ईद का त्योहार था। इससे वह मजदूरी मांगने गया था लेकिन उन्होंने मजदूरी नहीं दी। उसके साथ मकान मालिक ने मारपीट की और बिजली का करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत करंट लगने से हुई है। मकान मालिक का बेटा भी झुलसा है। ऐसे में करंट लगाने का आरोप सही नहीं लग रहा है। जांच होगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed