फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work on the third phase of four lane on Bareilly-Mathura Highway is expected to start soon.

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर फोरलेन के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू होने के आसार

Fri, 09 Feb 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Work on the third phase of four lane on Bareilly-Mathura Highway is expected to start soon.
बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करते राज्यमंत्री बीएल
उझानी। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचआईए) के तहत मथुरा से बरेली तक फोरलेन निर्माण के तीसरे चरण के काम को जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। गडकरी ने उन्हें तीसरे चरण का काम जल्द ही शुरू कराने का भरोसा दिलाया। बता दें कि पहले चरण का काम मथुरा से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के बाद बीएल वर्मा ने बताया कि मथुरा से बरेली तक फोरलेन सड़क का निर्माण चार चरण में पूरा होना है। पहले चरण में मथुरा से सिकंद्राराऊ तक काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में सिकंद्राराऊ से कासगंज बाइपास और तीसरे चरण में कासगंज बाइपास से बदायूं बाइपास तक काम होना है।
विज्ञापन

बदायूं बाइपास से बरेली तक की फोरलेन सड़क चौथे चरण में बनेगी। तीसरे चरण के कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री की ओर से गडकरी के सामने जो प्रस्ताव रखा गया, उसे लेकर उन्होंने वन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद काम शुरू करा देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी में रिंग रोड बाइपास भी इसी के तहत बनेगा। रिंग रोड बाइपास छतुइया से मेडिकल कॉलेज के आसपास बनेगा। जमीन अधिग्रहण और उनके स्वामियों के मुआवजा भी अतिशीघ्र दिलाने पर दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। तीसरे चरण के निर्माण कार्य पर करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-
गड़करी से बदायूं के लिए मांगा एक और बाइपास
बीएल वर्मा की बदायूं के लिए एक और फोरलेन बाइपास का निर्माण कराने के लिए भी नितिन गडकरी से वार्ता हुई। उझानी की तरह ही बदायूं में भी एक अतरिक्त बाइपास बन जाने से वाहन सवार लोगों को दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि बदायूं और उझानी में एक-एक बाइपास पहले से है।

-
सबकुछ आसान होगा... पहाड़ पर घूमो या करो ताज का दीदार
मथुरा से बरेली तक फोरलेन सड़क बन जाने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा। पहाड़ों और आगरा में ताज के दीदार के लिए सैलानी इसी फोरलेन से होकर सफर करेंगे। बीच में कछला गंगाघाट और शूकर क्षेत्र सोरों का तीर्थ स्थल को भी नए आयाम मिलेंगे। कछला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहले ही प्रदेश सरकार के मंत्रियों को प्रस्ताव सौंप चुके हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री उसे स्वीकृति भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed