{"_id":"68d98ce7b939d514c70ca160","slug":"work-on-making-the-main-road-for-kakora-fair-begins-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147988-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककोड़ा मेला के लिए कच्चा मुख्य मार्ग बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककोड़ा मेला के लिए कच्चा मुख्य मार्ग बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
मेला ककोड़ा के मुख्य कच्चे मार्ग का समतलीकरण करते मजदूर। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को भी जिला पंचायत की टीम मेला स्थल पर पहुंची। मेला स्थल पक्के मार्ग से ढाई किमी दूर है। इसके लिए कच्चा मार्ग बनाए जाने को काम शुरू हो गया है। उसके लिए समतलीकरण कराया जाने लगा है।
जिला पंचायत के इंजीनियर पवन कुमार गोयल अपनी टीम के साथ रविवार को फिर मेला स्थल पहुंचे। कार्य आवंटन के साथ ही उन्होंने आवागमन आसान हो, इसके लिए मेला के कच्चे मुख्य मार्ग के लिए समतलीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। मेला स्थल तक पहुंचाने के लिए कच्चा मुख्य मार्ग लगभग ढाई किलोमीटर का है।
कादरचौक-गंजडुंडवरा पक्के रोड से कच्चा मार्ग बनाने के लिए मजदूरों ने समतलीकरण का काम शुरू कर दिया है। ताकि मेला तक सामन लाने ले जाने में जिला पंचायत के ठेकेदारों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई ने हो। जिला पंचायत के जेई अक्षय रावत ने बताया कि दीपावली से पहले ही मुख्य मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।