फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women's Hospital: Neither ventilator nor doctor in emergency in SNCU

महिला अस्पताल : एसएनसीयू में न वेंटिलेटर और न ही इमरजेंसी में डॉक्टर

Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Women's Hospital: Neither ventilator nor doctor in emergency in SNCU
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में बना शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) सिर्फ दो बाल रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। यहां न वेंटिलेटर है और न ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर। इसी का नतीजा है कि एक साल में समय पर सही इलाज न मिलने पर कई नवजात दम तोड़ चुके हैं। हाल ही में लापरवाही के चलते दो और नवजात की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सन 2016 में नवजात को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड की शुरुआत की गई थी। यहां चार बाल रोग विशेषज्ञ और चार मेडिकल अफसर की जरूरत है लेकिन वर्तमान में डॉ कुमार वासु और डॉ संदीप वार्ष्णेय ही सेवाएं दे रहे हैं। वहीं वेंटिलेटर के लिए सात साल में 64 बार शासन को पत्राचार किया गया लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। अब तो यह आलम है कि जब नवजात की हालत बिगड़ती है तो चिकित्सक बरेली या लखनऊ ले जाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

एसएनसीयू में 12 नवजात को भर्ती करने की व्यवस्था है, पर रविवार को 15 बच्चे भर्ती मिले। वार्ड में एक शिफ्ट में दो एएनएम की ड्यूटी रहती है। इसके अलावा भी चार नर्स और आधा दर्जन कर्मचारी तैनात रहते हैं। तबीयत बिगड़ने पर ही ऑन कॉल चिकित्सक को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सुविधाएं न होना बच्चों के लिए जानलेवा
जरीफनगर क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार यादव पत्नी ने 2 मार्च को बेटी को जन्म दिया। नवजात की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने को कहा लेकिन परिजनों ने मजबूरी बताते हुए यहीं इलाज करने गुहार लगाई। दो दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
आसफपुर क्षेत्र निवासी मनवीर की पत्नी को इसी माह 5 मार्च को बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा कमजोर था तो उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया था। बच्चे को वेंटिलेटर की आवश्यकता थी। सही समय पर वेंटिलेटर न मिलने पर बच्चे ने दम तोड़ दिया।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नवादा इलाके के रहने वाले समीर की पत्नी सोनी को 30 दिसंबर को जुडवां बच्चे पैदा हुए। एक बच्चे का वजन कम होने पर उसको एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। यहां दो दिन बाद बच्चे की मौत हाे गई।
दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले अरुण की पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में 13 जनवरी को भर्ती कराया गया। अगले दिन सोमवार को उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। एसएनसीयू में 12 घंटे तक वार्मर नहीं मिलने से बच्ची की मौत हुई थी।

--
एसएनसीयू में शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी है। ऑन कॉल डॉक्टर को बुलाया जाता है। इसी प्रकार वेंटिलेटर भी नहीं है। शासन स्तर पर उनके समय मे भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।-डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed