फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women who used to live under veil are standing on their own feet today: BL Verma

घूंघट में रहने वालीं महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी : बीएल वर्मा

Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Women who used to live under veil are standing on their own feet today: BL Verma
डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग पर्वतारोही पदम श्री डॉ.अरुणिमा सिन्हा को सम्मा
बदायूं। डायट स्थित ऑडिटोरियम में शनिवार को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के दस साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज 10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। जो महिलाएं घर में घूंघट में रहती थीं, आज वह अपने पैरों पर खड़ी हुईं हैं। वह अपने परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा स्वयं उठाती हैं।
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलताओं के झंडे गाढ़े हैं। बावजूद इसके भ्रूण हत्या की शिकायतें मिल जाती हैं, इनसे ऊपर उठना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीवन के संघर्षों की व्यथा सुनाकर बांधा समां
माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली प्रथम महिला दिव्यांग पर्वतारोही पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा, राष्ट्रीय हिन्दी साहित्यकार श्रुति कुशवाहा, ब्रांड एंबेसडर मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक डॉ. स्नेहिल पाण्डेय व राष्ट्रीय एथलेटिक्स एवं जूडो खिलाड़ी गुलशन हसन ने अपने जीवन के संघर्ष के व्यथा सुनाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद मेघावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ के कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। वुमेनिया बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार को नूरजहां की पेंटिंग की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।



कार्यक्रम में रहे रहे मौजूद
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कल्पना जायसवाल, नम्रता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला संरक्षण अधिकारी रवि कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed