फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women were beaten up by people of another community, 40 injured

Budaun News: महिलाओं को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा, 40 घायल

Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women were beaten up by people of another community, 40 injured
कुतराई गांव में मारपीट के बाद सड़क पर बैठी महिलाएं। संवाद
अलापुर (बदायूं)। सैंजनी से बच्चों का मुंडन करवाकर ट्रैक्टर- ट्राली से लौट रहे पुरुष और महिलाओं को कुतराई गांव में दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर मारा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में 40 महिलाएं घायल हो गई। हमलावरों ने महिलाओं से लूटपाट भी की। सूचना पर पांच थानों की पुलिस के साथ सीओ दातागंज पहुंचे। देर रात एसडीएम सदर मोहित कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अंकित पुत्र रामसिंह सोमवार दोपहर को नौ वर्षीय बेटे सुधांशु का मुंडन कराने मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित एक धार्मिक स्थल पर गए थे। उनके साथ परिवार व गांव की करीब 40 से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से गई थी। शाम करीब सात बजे अंकित खुद ही ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं के साथ घर लौट रहे थे। वह ट्रैक्टर से अलापुर थानाक्षेत्र के गांव कुतराई से होते हुए गुजर रहे थे। इस बीच गांव के अंदर सड़क के बीचोबीच बाइक खड़ी कर चार लोग बात कर रहे थे। इस पर अंकित ने उन लोगों से बाइक हटाने के लिए कहा, लेकिन उन लोगों ने बाइकें नहीं हटाई। इसके चलते अंकित व उन लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मामला तूल पड़कते ही दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। इस पर ट्रैक्टर सवार महिलाओं ने गाली गलौज कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए।
विज्ञापन

इस दौरान चारों लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। कुछ देर में उन चारों लोगों ने अपने समर्थकों को बुला गया। उनके समर्थन में आए लोगों ने महिलाओं और पुरुषों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने सभी महिलाओं को बर्बरतापूर्वक और बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में किरन पत्नी रामसेवक, कविता व वैसमंत्री पुत्री रामसिंह, उर्मिला व अंकित के सिर फट गए। इससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, करीब 40 महिलाएं चोटिल हो गई। किसी ग्रामीण ने दूसरे समुदाय के लोगों के महिलाओं को पीटने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर चार थानों को पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

महिलाएं बोली, घेर-घेरकर पीटा
मारपीट में बदहवास हो चुकी महिलाओं ने बताया कि हमलावर उन्हें घेर-घेरकर पीट रहे थे। हमलावरों ने कुछ महिलाओं को तो ट्रैक्टर से उतरने तक का मौका नहीं दिया। कुछ महिलाओं ने ट्रैक्टर से उतारकर हमलावरों से मुचैटा लेने की कोशिश की, लेकिन निहत्थी महिलाएं हमलावरों के आगे नहीं टिक सकी। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि दो महिलाओं की पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर हजरतपुर, कादरचौक, अलापुर व उसावां थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

--

- हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। उसमें चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।
केके तिवारी, सीओ दातागंज

कुतराई गांव में मारपीट के बाद सड़क पर बैठी महिलाएं। संवाद

कुतराई गांव में मारपीट के बाद सड़क पर बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed