फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women roadways conductors are ahead of men in bringing in revenue.

Budaun News: राजस्व लाने में पुरुषों से आगे रोडवेज की महिला परिचालक

Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women roadways conductors are ahead of men in bringing in revenue.
महिला परिचालक नित्या कुमारी। स्रोत- विभाग
बदायूं। परिवहन निगम की रोडवेज बसों में इस समय 28 महिला परिचालक ड्यूटी कर रहीं हैं। दो महीने की पड़ताल मेंं सामने आया है कि लोड फैक्टरमें महिला परिचालक पुरुष परिचालकों को पछाड़ती आ रहीं हैं। पुरुष परिचालकों की अपेक्षा इनकी बसों में राजस्व ज्यादा आ रहा है। इसमें महिला परिचालक नित्या ने रिकॉर्ड बनाया है। जिस दिन से ड्यूटी ज्वाइन की है उसी दिन से सौ प्रतिशत लोड फैक्टर ला रहीं हैं।
विज्ञापन


तमाम बाधाओं को दरकिनार करके महिलाओं व युवतियों ने परिवहन निगम में परिचालक की नौकरी को चुना था। जिले में इनकी संख्या 28 है। समाज के मिथक तोड़कर इन महिलाओं ने आत्मनिर्भरता का रास्ता अपनाकर आधी आबादी को एक नया संदेश दिया है। अब अपने कामकाज से साबित कर दिया है कि वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से ड्यूटी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सितंबर में महिला परिचालकों ने 80 प्रतिशत लोड फैक्टर दिया, जबकि पुरुष परिचालक 60 प्रतिशत ही लोड फैक्टर देने में कामयाब हो सके। यही हाल अक्तूबर का भी रहा है। इसमें महिला परिचालक नित्या ने रिकॉर्ड बनाया है। जिस दिन से ड्यूटी ज्वाइन की है उसी दिन से सौ प्रतिशत लोड फैक्टर ला रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम राजेश पाठक ने बताया महिला परिचालकों को अनुबंधित बसाें पर लगाया गया है। क्योंकि उनको दिन में ही डयूटी पर रखा जाता है। रात में महिला परिचालकों को डयूटी पर नहीं लगाया जाता है। महिला चालक लोकल रूटों पर डयूटी कर रहीं हैं। लोकल रूट की बस फुल ही चलतीं हैं। जबकि लंबे रूट की बसें खाली भी रह जाती हैं। यही वजह है कि महिला परिचालकों को रोड फैक्टर 80 प्रतिशत तक पहुंच रहा है और पुरूष परिचालकों का 60 से 65 प्रतिशत ही हो पा रहा है।

महिला परिचालक नित्या कुमारी। स्रोत- विभाग

महिला परिचालक नित्या कुमारी। स्रोत- विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed