बदायूं। भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित योग और राम कथा की शुरुआत रविवार से हो गई। इसमें राज्य प्रभारी विपिन आर्य और हरेंद्र सिंह ने लोगों को आसान व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। चौधरी जावेद सिंह ने तुलसी मुनक्का का काढ़ा बनाकर सभी प्रतिभागियों को पिलाया। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने 50 बार सूर्य नमस्कार किया।
आयोजकों ने बताया कि यज्ञ संसार का कर्म सबसे श्रेष्ठ है और यह हमें पर्यावरण शुद्ध रखने का संदेश देता है। राम कथा सत्र का संचालन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अंजली आर्य ने किया। उन्होंने राम और सीता के विवाह की कथा सुनाई। बताया कि विवाह जीवन का आधार संस्कार हैं। आज के समय में लोग विवाह में केवल गीत-संगीत और दावत पर ध्यान देते हैं। संस्कार और वैदिक पद्धति को समय नहीं देते। उन्होंने वैदिक दृष्टिकोण से विवाह का महत्व समझाया। इस अवसर पर मदनलाल पाल, महेंद्र पाल सिंह, आवेश पाल सिंह, डॉक्टर आरपी सिंह, सागर, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज गिरधारी सिंह, लवली सिंह, संध्या, शोभा, दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे।