{"_id":"6acbe94e242702a14d04245f","slug":"women-of-the-badaun-club-welcomed-navaratri-with-dandiya-and-garba-badaun-news-c-123-1-sbly1001-175195-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डांडिया व गरबा के साथ बदायूं क्लब की महिलाओं ने किया नवरात्र का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डांडिया व गरबा के साथ बदायूं क्लब की महिलाओं ने किया नवरात्र का स्वागत
विज्ञापन
बदायूं क्लब महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने डांडिया खेला। स्रोत संगठन
बदायूं। बदायूं क्लब महिला प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्र के स्वागत में उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का स्मरण कर नवरात्र मनाया। कार्यक्रम में डांडिया और गरबा नृत्य की धूम रही। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
संरक्षिका मंजुल शंखधार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने सरप्राइज गेम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्र स्पेशल व्यंजनों का स्वाद चखा। आयोजन का उद्देश्य त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
क्लब अध्यक्ष नूतन रस्तोगी, सचिव रागिनी रस्तोगी ने महिलाओं ने मिलकर नवरात्र की खुशियां मनाईं। आयोजन में दीप्ति, करुणा, कुसुम, मीता, नीलम, साधना, सरोज, शालिनी आदि मौजूद रहीं।