फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women farmers, Modi Under no safe

किसान क्या महिला, मोदी  राज में कोई नहीं सुरक्षित

Sun, 18 Sep 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women farmers, Modi Under no safe
किसान क्या महिला, मोदी  राज में कोई नहीं सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड के सीएम की बेटी ने पीएम को कोसा
 महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर आलोचना की। पीएम बनने के बाद चार महीना में काला धन वापस लाने के दावे से लेकर किसानों को सुविधा मुहैया कराने तक को झूठ करार देते हुए अनुपमा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि यूपीए की दोनों सरकारों ने हर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाई लेकिन मोदी के राज में न तो किसान और न ही महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
रावत रविवार को महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने यहां पहुंचीं। उन्होंने एफडीआई पर भी केंद्र सरकार को नहीं बख्शा। कहा, यूपीए-दो की सरकार में जिस एफडीआई का भाजपा के नेता संसद से लेकर सड़क  तक विरोध करते थे, वही अब उन्हें अच्छा लगने लगा है। महिलाओं के आरक्षण बिल पर भी भाजपा का नजरिया ठीक नहीं था। बिल जब भी संसद में पेश किया जाता तब-तब भाजपा के सांसदों ने कार्रवाई में अड़ंगा डाला। अब 2019 का इंतजार है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी तारीफ की। बोलीं, उनके मार्गदर्शन में यूपीए की दोनों सरकारों ने जनहित में जो कर दिखाया, वह कोई भी गैर कांग्रेसी सरकार नहीं कर पाई। अनुपमा ने उत्तराखंड में विकास की बात भी महिलाओं को बताई। कहा कि उनके पिता ने उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने महिला सुरक्षा की वकालत करते हुए कहा कि प्रदेश पर कांग्रेस की सरकार बनी तो हर वर्ग के लोगों को सुविधा मुहैया कराने के साथ महिलाओं को विशेष ख्याल रखा जाएगा। सम्मेलन शुरू होने पर कार्यक्रम संयोजक सुरेशपाल तोमर ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रमा सिंह और जिलाध्यक्ष फरहा लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महिला नेत्रियों के अलावा सुरजीत तोमर, विपिन तोमर, नरेश गुप्ता, मुन्नालाल सागर, वीरेश तोमर, आकिल खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अच्छा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
बदायूं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके लिए बूथ स्तर को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं को संगठित करने के साथ उनके हित के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

रविवार को उझानी में आयोजित महिला सम्मेलन में शिरकत करने से पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता करते हुए अनुपमा रावत ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा केंद्र सरकार की नीति पर निराशा होती है। बोली, आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध व अत्याचारों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। इससे पूर्व गेस्ट हाउस पर कांग्रेसियों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, सुरेश पाल, फराह लोदी आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed