फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women celebrated the New Year with fun games.

Budaun News: मनोरंजक खेलों के बीच महिलाओं ने मनाया नए साल का जश्न

Mon, 05 Jan 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women celebrated the New Year with fun games.
बिल्सी के एक होटल में नववर्ष के स्वागत में किटी पार्टी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से नववर्ष 2026 के आगाज को लेकर किटी पार्टी आयोजित की गई। रविवार शाम समिति की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

किटी का शुभारंभ महिला सदस्यों के स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद आयोजित किए गए मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया। मोमबत्ती खेल और नींबू खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नए वर्ष में सामाजिक सहयोग, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण को लेकर मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, सचिव तनु वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed