फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women are not safe under BJP's double engine government: Ribu

भाजपा की डबल इंजन सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रीबू

Thu, 25 Jan 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Women are not safe under BJP's double engine government: Ribu
सपा के महिला कार्यकर्ता सम्मलेन को संबो​​धित करतीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को समाजवादी महिला सभा का कार्यकर्ता सम्मलेन पार्टी कार्यालय पर हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में होने वाली तमाम घटनाएं इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार रही, तब-तब महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन, कन्या विद्या धन आदि योजनाओं से महिला शक्ति लाभान्वित हुई। भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस जैसी जघन्य घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण हैं। प्रदेश की आधी आबादी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जनपद में महिला सभा गांव स्तर, वार्ड स्तर तथा बूथ स्तर तक क्रियाशील है। सभी महिला कार्यकर्ता आमजनता के बीच जाकर चौपालों के माध्यम से पार्टी की नीतियाें-रीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहीं हैं। इस मौके पर सुनीता यादव, मिथलेश कश्यप, रूपा यादव, अर्चना वर्मा, भगवान देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed