फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's death, in-laws accused of negligence

Budaun News: महिला की मौत, ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप

Sun, 31 Dec 2023 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, in-laws accused of negligence
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी निवासी रहमत बानो (28) की रविवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कई दिन से बीमार थीं। पिता ने ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम कादरबाड़ी निवासी इकलास का कहना है कि उन्होंने चार-पांच साल पहले बेटी रहमत बानो का निकाह अपने गांव के ही अली मोहम्मद से किया था। उनकी बेटी के तीन बच्चे हैं। एक बच्चे का जन्म करीब एक माह पहले ही हुआ था। तब से उसकी हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों ने उसका ठीक से उपचार नहीं कराया।
विज्ञापन

थकहारकर उन्होंने रहमत बानो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने रहमत बानो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसओ उदयवीर सिंह का कहना है कि सूचना पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed