फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found locked in house, hanging from noose

Budaun News: घर पर ताला, फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 27 Sep 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found locked in house, hanging from noose
बिसौली कस्बे में जानकारी देती महिला की सास। संवाद
बिसौली (बदायूं)। कस्बे के गुलाब बाग मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बाद प्रीति (32 वर्ष) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। उसके भाई का आरोप है कि ससुराल वाले सुबह करीब 10 बजे घर ij ताला डालकर चले गए थे। दोपहर बाद लौटे और उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। इसकी जानकारी हुई तो भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला की प्रीति ने करीब 13 साल पहले अपने पड़ोसी हिमांशु गुप्ता के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तक दोनों बाहर रहे, लेकिन बाद में दोनों बिसौली आकर अपने घर में रहने लगे। बाद में दोनों के परिवार वालों का आना-जाना हो गया। हिमांशु के परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसके बड़े भाई अभिषेक की पत्नी नेहा ने धोखे से मच्छर मारने वाली दवा पी ली थी।
विज्ञापन

इसलिए सभी लोग घर में बाहर से ताला डालकर नेहा को निजी अस्पताल ले गए थे। उस दौरान प्रीति घर पर ही रह गई। उसके बच्चे यश गुप्ता (11), आर्यन (9) और वैष्णवी (3) स्कूल गए थे। दोपहर करीब दो बजे प्रीति की सास नीरू गुप्ता घर आईं। वह दूसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां पंखे से प्रीति का शव फंदे से लटका हुआ। इसकी सूचना पर अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पड़ोस में रहने वाले प्रीति के भाई बंटू कोरी का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या की है। वह शव को फंदे से लटकाकर घर में बाहर से ताला लगाकर भाग गए थे। वह कई दिनाें से प्रीति के साथ मारपीट कर रहे थे। शाम के समय ससुराल वाले प्रीति के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तब उन्हें पता चला तो पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

बिसौली कस्बे में जानकारी देती महिला की सास। संवाद

बिसौली कस्बे में जानकारी देती महिला की सास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed