फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found hanging from noose

Budaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में शनिवार शाम करीब 35 वर्षीय मीता का शव फंदे से लटका मिला। सुबह उसका पति मकान की चुनाई करने गया था। जब वह शाम के समय लौटकर आया तो उसने पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। उसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरौरा के मूल निवासी गजेंद्र सिंह सैदपुर कस्बे में किराये पर रहते हैं। वह पेशे से राजमिस्त्री हैं। गजेंद्र का कहना है कि वह शनिवार सुबह एक व्यक्ति के मकान की चुनाई करने चले गए थे। शाम करीब छह बजे लौटकर आए। जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उसमें पत्नी मीता का शव पंखे से फंदे से लटका देखा। इससे उनके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। गजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। मीता का मायका वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी में है। इसकी सूचना उसके मायके वालों को दे दी गई है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इसमें कोई तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed