{"_id":"69f4efda72e787e5ea0e48cb","slug":"womans-62000-stolen-at-ultrasound-center-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162855-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अल्ट्रासाउंड सेंटर में महिला के 62 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अल्ट्रासाउंड सेंटर में महिला के 62 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
बदायूं। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक महिला के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। इलाज कराने आई महिला के 62 हजार रुपये एक नकाबपोश महिला ने चोरी कर लिए। बीते 30 मार्च को हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने जब उच्चाधिकारियों से फरियाद की तो पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा निवासी रिंकी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया। वह बीते 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने भतीजे की बहू ज्योति का अल्ट्रासाउंड कराने बदायूं स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर आईं थीं। रिंकी देवी के पास 62,000 रुपये एक पॉलीथीन में रखे थे। यह रकम उन्होंने अपने पास सावधानी से रखी थी।
आरोहहै कि इसी दौरान सेंटर के अंदर मौजूद एक नकाबपोश महिला ने चुपके से पॉलीथीन काटकर पैसे चुरा लिए। चोरी करने के बाद आरोपी महिला मौके से भाग गई। घटना का पता चलने पर पीड़िता ने तत्काल सेंटर संचालक को जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में एक नकाब पहने महिला एक छोटी बच्ची के साथ दिखाई दी। यह महिला ही चोरी की घटना को अंजाम देती हुई नजर आ रही है। चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े अल्ट्रासाउंड सेंटर के भीतर हुई। इससे सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।