फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman accused of obscene act during ultrasound husband beats doctor in Budaun

Budaun: अल्ट्रासउंड के दौरान महिला ने अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, पति ने सीएमएस को पीटा

Sat, 17 Feb 2024 12:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 12:42 PM IST
सार

बदायूं महिला अस्पताल में अल्ट्रासउंड के दौरान एक महिला रोगी ने मुख्य चिकित्साधीक्षक पर अश्लील हरकतेंं करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस पर महिला के पति ने सीएमएस की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Woman accused of obscene act during ultrasound husband beats doctor in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के महिला अस्पताल में अल्ट्रासउंड के दौरान महिला रोगी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस पर महिला के पति ने सीएमएस की पिटाई कर दी। सीएमएस ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


सहसवान नगर की महिला का तीन दिन पहले महिला अस्पताल में प्रसव कराया गया था। बच्चा कमजोर होने की बजह से उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को करीब एक बजे महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रूम में पहुंची थी। सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा जब अल्ट्रासाउंड कर रहे थे तभी महिला उन पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए चीखने लगी। इस पर महिला के पति ने सीएमएस के साथ हाथापाई कर दी। 
विज्ञापन


मुंह खोला तो तेरे बाप को मार दूंगा: नहाने का बनाया Video, धर्म परिवर्तन कराकर किया दुष्कर्म; पढ़वाया नमाज-कलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को देख महिला और उसका पति वहां से खिसक गए। डॉ. इंदुकांत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सीएमएस के पद पर रहते हुए अल्ट्रासाउंड भी करते हैं। शुक्रवार को महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। अल्ट्रासाउंड के समय पेट से कपड़ा हटाना होता है। कपड़ा महिला ने खुद ही हटाया था। उन्होंने तो मशीन के अलावा महिला के शरीर पर हाथ भी नहीं लगाया, लेकिन महिला चीखने लगी। इस पर उसके पति ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed