फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man misdeed with a teenage girl in Bareilly also got her converted to religion

मुंह खोला तो तेरे बाप को मार दूंगा: नहाने का बनाया Video, धर्म परिवर्तन कराकर किया दुष्कर्म; पढ़वाया नमाज-कलमा

Fri, 16 Feb 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

विरोध करने पर धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे पिता की हत्या कर दूंगा। पीड़िता इस कारण डर गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह स्कूल जाती तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता। 

विज्ञापन
man misdeed with a teenage girl in Bareilly also got her converted to religion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने दूसरे समुदाय के युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

युवती ने बताया कि एक दिन वह अपने घर में नहा रही थी, तभी गांव का सुहेल उसके घर में घुस आया। उसने अश्लील हरकतें की और वीडियो बना लिया। विरोध करने पर धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे पिता की हत्या कर दूंगा। पीड़िता इस कारण डर गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह स्कूल जाती तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सुहेल डरा धमकाकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता उसके डर की वजह से किसी को बता नहीं पा रही थी। उसके पिता ने उसकी शादी के लिए जमीन बेचकर 10 लाख रूपये घर रखे थे। 30 दिसंबर 2023 की रात को वह घर में अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और उसके घर में रखे 10 लाख रुपये, जेवर लेकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। कई जगह रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नमाज और कलमा आदि पढ़वाया। 

विज्ञापन

31 दिसंबर को उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के परिवार की दो महिलाओं सोनी, महताब बेगम और दो पुरुष नाजिम और जाहुल को दिल्ली से गिरफ्तार कर 30 जनवरी को जेल भेजा। इसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ बरेली लाया। उसने युवती को धमकाया। बोला कि पुलिस के सामने उसके खिलाफ गवाही न दे।

शुक्रवार को पीड़ित युवती एसएसपी के समक्ष पेश हुई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक मीरगंज को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के परिवार के चार अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है तथा आरोपी की भी तलाश की जा रही है।  प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जारही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed