फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman tied the rat with thread and hung it in front of the dog in Budaun

बदायूं में फिर चूहा कांड: महिला ने चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते को खिलाया, पशु प्रेमी ने पुलिस को दी तहरीर

Tue, 10 Sep 2024 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

बदायूं में एक बार फिर चूहा मारने का मामला थाने में पहुंचा है। एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पशु प्रेमी ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि महिला ने चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते को खिलाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
woman tied the rat with thread and hung it in front of the dog in Budaun
महिला ने चूहे को धागा बांधकर लटकाया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते के सामने लटकाए नजर आ रही है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि महिला ने चूहा मारकर कुत्ते को खिलाया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर का बताया जा रहा है। एक महिला ने चूहे की पूंछ में धागा बांध रखा है। उसे कुत्ते के सामने लटकाकर दिखा रही है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में महिला के पास एक शख्स भी खड़ा दिख है। महिला को जब वीडियो बनाए जाने का शक हुआ तो वह मौके से हट जाती है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर 
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। महिला पर चूहे के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि महिला हर रोज इसी तरह से अपने कुत्ते को चूहा लाकर खिलाती है। चौकी मालवीय गंज के प्रभारी दरोगा अनित कुमार ने तहरीर लेने के बाद जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। महिला की पहचान होते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

सुर्खियों में रहा था बदायूं का चूहाकांड
साल 2022 में चूहे को लेकर बदायूं का नाम सुर्खियों में रहा था। वजह थी कि यहां सदर कोतवाली के पनबड़िया मोहल्ले में रहने वाले एक शख्स ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंका था। विकेंद्र ने नाले से चूहे को निकाला था और बाद में बरेली आईवीआरआई में चूहे का पोस्टमार्टम भी हुआ था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed