{"_id":"6ae4f58637166c063300f137","slug":"rs-50-crore-worth-of-business-transacted-in-the-district-on-karwa-chauth-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176653-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करवाचौथ पर जिले में हुआ 50 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करवाचौथ पर जिले में हुआ 50 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
बदायूं शहर के एक शोरूम पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : File Photo
बदायूं। करवाचौथ पर जिले के बाजारों में जमकर रौनक रही। सराफा, कपड़ा, कॉस्मेटिक, गिफ्ट और मिठाई की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसके व्यापारियों ने 20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बिकने का अनुमान लगाया है।
करवाचौथ से दो दिन पहले से बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को देर रात तक बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण, साड़ियां, लहंगा आदि की खरीदारी की। बाजार में चांदी की पायल, बिछिया और सोने के हल्के सेट की सबसे अधिक मांग रही। सराफा व्यापारी नितिन कुमार के अनुसार, जिले में करवाचौथ पर करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इस दौरान सोने के हल्के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, अंगूठी और चांदी की पायल-बिछिया खूब बिकीं।
कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि साड़ी, लहंगा-चोली और सूट की जमकर बिक्री हुई। महिलाओं ने लाल, मैरून और गुलाबी रंग की साड़ियों को अधिक पसंद किया। जिले में लगभग 15 करोड़ रुपये के कपड़े का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
15 करोड़ की बिक गई कॉस्मेटिक, गिफ्ट और मिठाइयां
कॉस्मेटिक दुकानों पर शृंगार का सामान, मेहंदी, बिंदी, चूड़ियां और गिफ्ट आइटम्स, स्मार्टफोन आदि की खूब बिक्री हुई। ब्यूटी पार्लरों में भी दो दिन पहले से बुकिंग फुल रही। वहीं मिठाई और फल की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। इस सेगमेंट में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक कारोबार हुआ।