{"_id":"6ae4f5c12d6858e80b0ae38b","slug":"accused-of-extorting-money-in-the-name-of-officials-man-levels-allegations-against-the-police-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176678-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अधिकारियों के नाम पर वसूली करने के आरोपी ने पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अधिकारियों के नाम पर वसूली करने के आरोपी ने पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस अधिकारियों के नाम पर लोगों से रुपये वसूलने के मामले में जेल से जमानत पर छूटे व्यक्ति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस अफसरों ने उससे 1.22 लाख रुपये लिए हैं। उसने पुलिस की छवि धूमिल करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अलापुर थानाध्यक्ष ने आरोपी कुंवरपाल के संबंध में अधिकारियों को आख्या भेजी है। पुलिस अब वीडियो प्रसारित करने के मामले में उसकी भूमिका और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो प्रसारित कर पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले को थानाध्यक्ष की आख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही दोबारा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति पूर्व में अलापुर क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के नाम पर रुपये लेने के मामले में पकड़ा गया था। मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था।