फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman suffering from TB dies, husband creates ruckus by alleging negligence

Budaun News: टीबी ग्रस्त महिला की मौत, पति ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from TB dies, husband creates ruckus by alleging negligence
जिला अस्पताल में पति को समझाते सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह, मौके पर लगी भीड़। स्रोत -वीडियो
बदायूं। टीबी ग्रस्त महिला की सोमवार शाम को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर उठाकर बाहर फेंक दिए। वार्ड में लगा जाल तोड़ दिया। हंगामा होते देख सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझा शांत किया। इसके बाद शव लेकर पति घर चला गया।
विज्ञापन


दातागंज कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी अमित की पत्नी नंदनी करीब छह माह पहले टीबी रोग से ग्रस्त हो गई थीं। पहले तो पति दवा कराता रहा, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। डॉक्टर की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे नंदनी की मौत हो गई। इसके बाद पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसने वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की। ऑक्सीजन सिलेंडर को फेंक दिया। बेड एवं वार्ड की जाली भी तोड़ दी। घटना की जानकारी होते ही सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पति अमित को समझाया। मंगलवार को पति शव लेकर घर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed