फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's condition deteriorated after sterilization operation, lost her life

नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 23 Oct 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after sterilization operation, lost her life
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते महिला के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में नसबंदी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व उसकी टीम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम धरेली निवासी रामपाल ने बताया कि 18 अक्तूबर को उनकी पुत्रवधू 35 वर्षीय सावित्री पत्नी बेचेलाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में अपना नसबंदी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां भी महिला की हालत में सुधार नहीं आया। फिर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज और शुक्रवार को सावित्री को बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपाल का आरोप है कि ऑपरेशन महिला अस्पताल से सेवानिवृत्त महिला डॉक्टर ने किया था। ऑपरेशन के दौरान कोई नस काट दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को गांव की आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। महिला के सात बच्चे हैं। परिवार वाले रात उसका शव लेकर गांव आए। सूचना पर सुबह पुलिस पहुंच गई। अभी इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed