फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found on railway track and injured child lying nearby in Budaun

रेल ट्रैक पर मिला घायल बच्चा: पास में पड़ा था महिला का शव, रात में रोने की आवाज सुन पहुंचे लोग तो रह गए दंग

Tue, 30 Jan 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 10:41 AM IST
सार

Budaun News: आसफपुर कस्बे के नजदीक ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव रेल लाइन पर मिला। नजदीक में एक बच्चा घायल मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।  

विज्ञापन
Woman's body found on railway track and injured child lying nearby in Budaun
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर कस्बे के नजदीक ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। सोमवार देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पास में ही मासूम बच्चा घायल अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। माना जा रहा है कि घायल बच्चा महिला का ही है। आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब 1:00 बजे की बताई गई है। आसफपुर कस्बे के नजदीक रेल लाइन गुजरती है। कुछ ही दूरी पर घर बने हुए हैं। रात में लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। उन्हें पहले लगा कि पड़ोस में किसी का बच्चा रो रहा होगा। जब बिलखने की आवाज बंद नहीं हुई तो कुछ लोग घरों से निकले और रेलवे लाइन की तरफ से गए। लोगों ने महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखा। 
विज्ञापन


दर्दनाक: बंद ताले में छिपा पांच मौतों का राज... अपनी बुनी कहानी में उलझी पुलिस; इन सवालों के नहीं मिले जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव के नजदीक में पड़ा मासूम बच्चा बिलख रहा था। उसे देख लोग दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी उम्र करीब डेढ़ साल होगी। बच्चे के चेहरे पर चोट लगी है। होंठ और दायें तरफ का गाल सूजा हुआ है। उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed