फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman raped by bringing her to a religious place in the city

Budaun News: शहर के धार्मिक स्थल में लाकर महिला से दुष्कर्म

Tue, 28 May 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by bringing her to a religious place in the city
बदायूं। शहर के जिस धार्मिक स्थल में एक महिला से दुष्कर्म और दो महिलाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया था, उसी धार्मिक स्थल पर एक और महिला ने दुष्कर्म किए जाने की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

महिला अलापुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा की रहने वाली है। वह सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसका कहना है कि उसके नजदीक का एक युवक शहर के एक धार्मिक स्थल पर उसे ले गया और दुष्कर्म किया। फिर उसने आपत्तिजनक हालत में फोटो खींचे, उसकी वीडियो बनाई। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। जब उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसका पति बाहर रहता है। उसके फोटो और वीडियो वायरल होने से उसकी बदनामी हो रही है। उसने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
अलापुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह अपने घर में अकेली रहती है। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोप है कि एक माह पहले उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसके बारे में पति को बताया तो उसके पति ने उल्टा उसे ही फटकारा। उससे कहा कि मुंह बंद रखे। तब से उसका ससुर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed