बदायूं में विवाहिता की हत्या : पहले पीटा... फिर गला दबाकर मार डाला, शरीर पर मिले मांस नोचने के निशान
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई है। विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। शरीर व हाथ-पैर पर मांस नोचने के निशान भी मिले। गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिछुरईया निवासी वीरपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निर्मला की शादी दो साल पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरोली निवासी प्रेम सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के लोग दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। निर्मला को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करते आ रहे थे। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग शादी का कार्ड देने निर्मला के घर पहुंचे तो वह दिखाई नहीं दी।
यह भी पढ़ें- UP: सुंदर पत्नी होने पर चिढ़ाते थे ग्रामीण... युवक ने किया कुछ ऐसा, उड़ गए सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस
कमरे में पड़ा मिला था शव
परिवारवालों से पूछा कि निर्मला कहां तो वह लोग बहानेबाजी करने लगे। शक होने पर मायकेवाले कमरे के अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए। कमरे के अंदर निर्मला का शव पड़ा था। उन्होंने सूचना देकर अन्य परिजनों को बुला लिया गया। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भाजपा नेता चला रहा था जाली प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो आशंका सही निकली। पिटाई के बाद निर्मला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रेम सिंह, ससुर, सास, चचिया ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।