{"_id":"68fd2b7595a6fdef6002df03","slug":"woman-killed-two-injured-as-speeding-tempo-overturns-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149618-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार टेंपो पलटने से महिला की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार टेंपो पलटने से महिला की मौत,दो घायल
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते परिजन। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी लीलावती (70) शुक्रवार को अपने मायके से घर लौट रही थीं। वह दातागंज आने के लिए टेपो में सवार हुईं थीं। समरेर व धरेली गांव के बीच अचानक टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां दो लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि लीलावती बृहस्पतिवार को अपने मायके समरेर भाई दूज मनाने गईं थीं। भतीजे ने शुक्रवार को दातागंज जाने के लिए उन्हें टेंपो में बैठाया था। समरेर से निकलकर टेंपो धरेली के पास पहुंचकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।
हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया। दो लोगों को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लीलावती को गंभीर हालत में बरेली भेजा गया। जहां देर रात 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों को राे-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट
सहसवान। दो सप्ताह पूर्व कार की ई-रिक्शा से टक्कर के मामले में बालक की मौत हो गई थी। कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोना निवासी हरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अक्तूबर को वह अपने तीन वर्षीय पुत्र ललित के साथ ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। बदायूं मेरठ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास इको कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनका पुत्र घायल हो गया। बाद में चिकित्सक ने बालक ललित को मृत घोषित कर दिया। हरी सिंह ने इको कार की रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद