फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman jumped off a moving bike, dies

चलती बाइक पर मारा डंडा, उछलकर सड़क पर गिरी महिला की मौत

Fri, 30 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

जरीफनगर थाना क्षेत्र में उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग पर उछलकर सड़क पर गिरी 55 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई।उनके बेटे का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोग बाइक और बोलेरो से पीछा कर रहे थे, उन्होंने मां को डंडा भी मारा था।बेटे ने बाइक दौड़ाई तो मां उछलकर बाइक से गिर गई और उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Woman jumped off a moving bike, dies
दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग पर उछलकर सड़क पर गिरी 55 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई। उनके बेटे का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोग बाइक और बोलेरो से पीछा कर रहे थे, उन्होंने मां को डंडा भी मारा था। बेटे ने बाइक दौड़ाई तो मां उछलकर बाइक से गिर गई और उनकी जान चली गई। पुलिस फिलहाल इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव कैल भकरौली निवासी कमला देवी, अपने पति उदयवीर और बेटे यज्ञपाल के साथ बुधवार को रसूलपुर डांस गांव में एक रिश्तेदारी के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक यज्ञपाल चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

यज्ञपाल के अनुसार, उनकी बाइक उस्मानपुर पहुंची थी, तभी उनके गांव के दो लोगों ने बाइक और करीब चार-पांच अन्य लोगों बोलेरो से पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उस्मानपुर से निकलकर उन्हें डंडा मारा, लेकिन डंडा मां के सिर में लगा। इस पर बेटे ने बाइक दौड़ा दी और महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग पर मां उछलकर सड़क पर जा गिरी। हमलावर यह देखकर भाग गए। हमलावरों से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत सड़क पर गिरकर हुई है। उस्मानपुर के नजदीक पुलिस पिकेट मौजूद थी। अगर कोई पीछा करता तो पुलिस को पता होता। फिर भी तहरीर की जांच कर कार्रवाई होगी।

यह पुल सेतु निगम ने बनवाया था। एक साल पहले पुल का निर्माण हुआ था। अभी उस पर एप्रोच लेयर पड़ना शेष है। बरसात का मौसम निकलने के बाद लेयर डाली जाएगी, लेकिन उस पर कोई ब्रेकर बना है, यह कहना मुश्किल है। पुल के पास अब ब्रेकर नहीं बनाए जाते। मैं अभी बाहर हूं। दो दिन में आकर पुल को दिखवाता हूं। - रघुवीर शरण श्रीवास्तव, जेई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed